PMO परिसर का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’, देश के कई राज्यों के राजभवनों का भी बदला नाम
PMO Seva Teerth: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला पीएमओ की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया है।
PMO complex now named ‘Seva Teerth’: देश में सभी राजभवनों का नाम (Name of all Raj Bhavans) बदल दिया गया है। इसी क्रम में सेंट्रल विस्टा (Central Vista) के अंतर्गत बने पीएम कार्यालय का भी नाम बदल दिया गया है। अब PMO परिसर को सेवातीर्थ के नाम से जाना जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अब तक आठ राज्यों ने राजभवनों का नाम बदल दिया है।
वहीं, ये प्रक्रिया देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगी। जिन राज्यों ने इसे लागू कर दिया है इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल (कोलकाता और दार्जिलिंग राजभवन), गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा, केरल, ओडिशा, असम, उत्तराखंड (देहरादून और नैनीताल) शामिल हैं। इसके अलावा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल के राज निवास का नाम लोक निवास कर दिया गया है।
नाम बदलने का गहरा प्रतीकात्मक संदेश
सरकार का कहना है कि भारत जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश में नाम परिवर्तन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि मानसिकता में परिवर्तन लाने का माध्यम है। इमारतों और सड़कों के नए नाम सरकार के कामकाज में जनकेंद्रित सोच को दर्शाते हैं। इन छोटे-छोटे बदलावों से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि लोकतंत्र की धुरी शक्ति नहीं, बल्कि जनता है, और शासन का लक्ष्य नियंत्रण के बजाय सेवा होना चाहिए।