Banner
Banner

हरियाणा दिवस पर मिल सकता है नया जिला, 3 शहरों की दावेदारी सबसे मज़बूत

Haryana will get New District: सरकार भी 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस पर 23वां जिले की घोषणा करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी और डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी। Haryana New District: हरियाणा को बहुत जल्द एक नए जिले की […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 21 Oct 2025 13:56:PM
हरियाणा दिवस पर मिल सकता है नया जिला, 3 शहरों की दावेदारी सबसे मज़बूत

Haryana will get New District: सरकार भी 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस पर 23वां जिले की घोषणा करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी और डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी।

Haryana New District: हरियाणा को बहुत जल्द एक नए जिले की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए 3 शहरों की दावेदारी सबसे मजबूत हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार के पास 10 नए शहरों हांसी, सफीदों, गोहाना, मानेसर, डबवाली, असंध, नारायणगढ़, बरवाला, पटौदी और पिहोवा को नए जिले बनाने का प्रस्ताव आया हुआ है। सरकार भी हरियाणा दिवस यानि 1 नवंबर के मौके पर 23वां जिला घोषित करने की तैयारी में है।

किस शहर को मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी और डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी। बाकी के लिए जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा। गोहाना अभी सोनीपत जिले में है। गोहाना को जिला बनाने पर सोनीपत, रोहतक और जींद की भौगोलिक स्थिति पर असर पड़ेगा। हांसी अभी हिसार जिले का हिस्सा है।

वहीं, डबवाली अभी सिरसा जिले में है। डबवाली पंजाब की सीमा को छूता है। डबवाली को पहले ही पुलिस जिला बनाया जा चुका है। आखिरी बार साल 2016 में दादरी को जिला बनाया गया था। पहले दादरी भिवानी जिले का हिस्सा था।

वहीं प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ाने पर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा।

नए जिले के लिए मापदंड

अब तक पुनर्गठन उप- समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव हैं। नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से ज्यादा आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। समिति ने बैठक कर उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए हैं। बैठक में लिए गए फैसले सीएम नायब सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे।

प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार जनता व प्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर प्रतिबद्ध है।

यहां पढ़िए.. कब-कब जिले बने

1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग प्रदेश बना। तब 7 जिले थे। इनमें अंबाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक शामिल थे। 1972 में भिवानी व सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पानीपत जिले बनें।1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल, 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad