लाल किले पर ब्लास्ट मामले में NIA को मिली एक ओर कामयाबी, उमर की मदद करने वाला गिरफ्तार
Red Fort Suicide Bomber: दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Delhi Blast Case: लाल किले के बाहर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट की जांच में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली टेरर बम ब्लास्ट से ठीक पहले टेररिस्ट उमर उन नबी को पनाह देने के आरोप में फरीदाबाद के एक रहने वाले को गिरफ्तार किया है। धौज, फरीदाबाद (हरियाणा) का शोएब इस केस में गिरफ्तार होने वाला 7वां आरोपी है।
7वां आरोपी फरीदाबाद का शोएब
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति, जिसे नाम से शोएब बताया गया है, इस मामले में 7वां आरोपी बन गया है। एनआईए की जांच से पता चला है कि शोएब ने हमलावर को विस्फोट से पहले शरण दी थी और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट यानी जरूरी मदद उपलब्ध कराई थी।
उमर के छह नजदीकी सहयोगी पहले ही गिरफ्तार
NIA ने पहले इस केस की जांच के दौरान कार बम धमाके करने वाले उमर के छह और खास साथियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कार बम हमलावर उमर के छह नजदीकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI के तहत की गई है
NIA की जांच से पता चला है कि उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके से पहले टेररिस्ट उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था। इस धमाके में कई लोग मारे गए थे और कई दूसरे घायल हुए थे।