आतंकी साजिश मामले में NIA का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

NIA Raid: एनआईए ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश में कथित तौर पर अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों के शामिल होने का शक है। NIA Conducted Raids in Five States: एनआईए ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में गुरुवार को […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 13 Nov 2025 10:17:AM
आतंकी साजिश मामले में NIA का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी

NIA Raid: एनआईए ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश में कथित तौर पर अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों के शामिल होने का शक है।

NIA Conducted Raids in Five States: एनआईए ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश में कथित तौर पर अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों के शामिल होने का शक है। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि टीम ने पांच राज्यों में 10 जगहों पर छापेमारी की। सेंट्रल एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि एनआईए की टीम ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों में छापेमारी की।

जांच के केंद्र में चार बांग्लादेशी नागरिक

अधिकारी ने बताया कि कई डिजिटल उपकरण एवं दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला 2023 में दर्ज किया गया था और इस मामले के केंद्र में चार बांग्लादेशी नागरिक हैं जिनकी पहचान मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी, अजरुल इस्लाम और अब्दुल लतीफ के तौर पर की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘वे प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए।

ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने और उसे उन्हें अंतरित करने में शामिल थे, और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित करने में भी शामिल पाए गए।’’ एनआईए ने 10 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad