बेटी के जन्मदिन पर; पति-पत्नी और 3 साल की बेटी ने की आत्महत्या
Kurukshetra Suicide: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार की सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों—पति, पत्नी और उनकी 3 साल की मासूम बेटी—के शव फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि बेटी के पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी से परेशान होकर माता-पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।
कुछ दिन पहले ही खरीदी थी थार
परिजनों ने बताया कि आज मृत बच्ची अद्विका का जन्मदिन था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी थी; मृतक जतिंद्र कुमार (30) रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे और उनके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड ASI थे। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार ने नई थार गाड़ी खरीदी थी और राजस्थान घूमकर लौटे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों के बीच इतना बड़ा गम छिपा है।
जीजा को भेजा ‘ऑटोमैटिक’ मैसेज
आत्महत्या करने से पहले जतिंद्र ने अपने जीजा को सुबह 5:30 बजे का एक शेड्यूल (ऑटोमैटिक) मैसेज भेजा था। मैसेज में लिखा था— “हम आज रात सुसाइड कर रहे हैं। चाबी बाहर वॉशबेसिन में पड़ी है। प्लीज घर जाकर मम्मी को संभालो, उन्हें कुछ पता नहीं है।” जब परिजन और डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची, तो पहली मंजिल के कमरे में जतिंद्र, उनकी पत्नी मंजू (28) और बेटी अद्विका के शव हुक से लटके हुए थे।
अकेली रह गई बुजुर्ग माँ
जतिंद्र के पिता की मृत्यु 6 महीने पहले ही हुई थी। घर में अब सिर्फ उनकी बुजुर्ग माँ बिमला देवी बची हैं। जतिंद्र का भाई प्रतीक अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रहता है। एक झटके में पूरा परिवार खत्म होने से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना कृष्णा गेट के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही