Banner
Banner

हरियाणा स्थापना दिवस पर राज्य की संस्कृति, सेवा और स्वाभिमान का हुआ भव्य उत्सव

Haryana News; हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 60वें हरियाणा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक बेला एवं प्रदर्शनी का समापन समारोह पंचकूला के यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 में अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 03 Nov 2025 21:30:PM
हरियाणा स्थापना दिवस पर राज्य की संस्कृति, सेवा और स्वाभिमान का हुआ भव्य उत्सव

Haryana News; हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 60वें हरियाणा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक बेला एवं प्रदर्शनी का समापन समारोह पंचकूला के यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 में अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा की स्थापना केवल एक प्रशासनिक घटना नहीं, बल्कि यह मेहनतकश जनता की आत्मा, साहस और संस्कृति का प्रतीक है। बीते छह दशकों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं .चाहे वह कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल या सेना में नौजवानों की बात हो।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। हर जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक सुविधा, पारदर्शिता और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा आज स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा “हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर बने, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन महान व्यक्तित्वों को जिन्होंने हरियाणा को गौरवशाली बनाया।”

कार्यक्रम में प्रदेश की लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करने वाले लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, और कला प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। राज्य की समृद्ध विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कलाकारों, आयोजकों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हरियाणा दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान, परंपरा और प्रगति का प्रतीक है और इस यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad