Banner
Banner

महिला हेल्पलाइन 181 पर सरकार का मात्र 5.2 प्रतिशत रिस्पॉन्स, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल: कुमारी सैलजा

Women’s Helpline Haryana: सांसद ने कहा कि यदि महिला हेल्पलाइन पर की गई 100 कॉल्स में से केवल 05 पर ही कार्रवाई हो रही है, तो यह न केवल प्रशासनिक तंत्र की नाकामी है। Response Rate to Women’s Helpline Haryana: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 08 Nov 2025 20:02:PM
महिला हेल्पलाइन 181 पर सरकार का मात्र 5.2 प्रतिशत रिस्पॉन्स, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल: कुमारी सैलजा

Women’s Helpline Haryana: सांसद ने कहा कि यदि महिला हेल्पलाइन पर की गई 100 कॉल्स में से केवल 05 पर ही कार्रवाई हो रही है, तो यह न केवल प्रशासनिक तंत्र की नाकामी है।

Response Rate to Women’s Helpline Haryana: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा महिला हेल्पलाइन 181 पर हरियाणा पुलिस की केवल 5.2 प्रतिशत रिस्पॉन्स दर को बेहद चिंताजनक बताया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह आंकड़ा राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर करता है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि हेल्पलाइन 181 महिलाओं को संकट की घड़ी में तुरंत सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन इतनी कम प्रतिक्रिया दर यह दर्शाती है कि सरकार के दावे और धरातल की सच्चाई में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को केवल प्रचार और आंकड़ों के खेल तक सीमित कर चुकी है। सांसद ने कहा कि यदि महिला हेल्पलाइन पर की गई 100 कॉल्स में से केवल 05 पर ही कार्रवाई हो रही है, तो यह न केवल प्रशासनिक तंत्र की नाकामी है बल्कि महिलाओं के भरोसे के साथ सीधा अन्याय है।

हेल्पलाइन व्यवस्था की स्वतंत्र जांच करवाने की माँग

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए हेल्पलाइन व्यवस्था की स्वतंत्र जांच करवाएं और पूरी जानकारी पारदर्शी ढंग से जनता के सामने रखें। सांसद ने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि कुल कितनी कॉल्स दर्ज हुईं, कितनी पर तत्काल मदद दी गई और किन मामलों में अब तक कार्रवाई लंबित है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से ही जनता का विश्वास बहाल होगा और महिलाओं को यह भरोसा मिलेगा कि राज्य मशीनरी उनके साथ है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिला सुरक्षा राजनीति का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का विषय है। सरकार को चाहिए कि महिला आयोग, पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को साथ लेकर हेल्पलाइन व्यवस्था की समीक्षा करे तथा जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल कदम उठाए जाएं।

हरियाणा की बेटियों को केवल भाषण नहीं, बल्कि सुरक्षा चाहिए: सांसद

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर निरंतर संघर्षरत है। यदि राज्य सरकार ने इस विषय पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा जनजागरण अभियान चलाएगा। सांसद ने कहा कि हरियाणा की बेटियों को केवल भाषण नहीं, बल्कि सुरक्षा चाहिए। हेल्पलाइन 181 को प्रभावी, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सडक़ से लेकर सदन तक उठाएगी।

जेजेपी नेत्री शैलजा भाटिया ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की मौजूदगी में जेजेपी की वरिष्ठ नेत्री शैलजा भाटिया ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। सांसद कुमारी सैलजा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर उनका और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा, कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। गौरतलब हो कि शैलजा भाटिया जननायक जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रही है और राज्य प्रवक्ता है। जिन्होंने 2019 में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad