Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Police Transfers: 31 IPS/PPS ਅਫਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਦਲੀਆਂ.......ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਗੰਨੇ ਦਾ ਰੇਟ.....ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ’ਤੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਫੈਸਲਾ ਰੱਖਿਆ ਸੁਰੱਖਿਅਤ.......ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਲਾਂਘਾ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਮੰਗ ਵਾਲੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ’ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਦਖ਼ਲ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ.....ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੇੜਾ ਦੇ ਘਰ-ਦਫ਼ਤਰ ’ਤੇ ED ਦੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ......ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਤੋਂ ਰਾਹਤ, CBI ਤੇ ED ਜਾਂਚ ਦੇ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮ ਰੱਦ......ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਅੱਜ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਟਲੀ, ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਵਾਪਸ ਲਿਆ ਫ਼ੈਸਲਾ......ਮਿਸ ਯੂਨੀਵਰਸ-2026: ਪਿਊਰਟੋ ਰੀਕੋ ਦੀ ਜੈਨੀਫਰ ਬੈਰੇਟੋ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਤਾਜ.......ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕੈਨੇਡਾ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਭਰਤੀ......ਮਾਰੂਤੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਟਾਟਾ ਅਤੇ ਹੁੰਡਈ ਦੀਆਂ ਕਾਰਾਂ

ऑपरेशन ट्रैक डाउन की धमाकेदार सफलता: 5 नवंबर से अब तक 1,013 अपराधी काबू, कुल 3,448 अन्य अपराधी हुए गिरफ्तार

चंडीगढ़– हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान का असर लगातार दिख रहा है। सख्त और निरंतर कार्रवाई के चलते 19 नवंबर तक कुल 1,013 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि इसी अवधि में अन्य 3,448 आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिससे प्रदेश में अपराध नियंत्रण को […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
ऑपरेशन ट्रैक डाउन की धमाकेदार सफलता: 5 नवंबर से अब तक 1,013 अपराधी काबू, कुल 3,448 अन्य अपराधी हुए गिरफ्तार

चंडीगढ़– हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान का असर लगातार दिख रहा है। सख्त और निरंतर कार्रवाई के चलते 19 नवंबर तक कुल 1,013 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि इसी अवधि में अन्य 3,448 आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिससे प्रदेश में अपराध नियंत्रण को बड़ी मजबूती मिली है।

19 नवंबर की बड़ी कार्रवाई 139 कुख्यात, 251 अन्य आरोपी गिरफ्तार; 82 नई हिस्ट्रीशीट खोलकर अपराधियों पर सख्त निगरानी

अभियान की गति का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 19 नवंबर के दिन ही 139 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली, जिनमें कई मोस्ट-वांटेड और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शामिल हैं। इस दिन 251 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिक मज़बूत हुई है। अपराध के इतिहास वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस ने 19 नवंबर को 82 नई हिस्ट्रीशीट खोली हैं, जिससे ऐसे लोग अब सख्त निगरानी में आ गए हैं। यह कदम आगे अपराध रोकने में मदद करेगा।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर पूरी मजबूती से अमल कर रही है। लगातार जारी यह अभियान प्रदेश को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है । इस अभियान का उद्देश्य है कि हर जिले से फरार, कुख्यात और संगीन मामलों में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने आजाद अपहरण व हत्या मामले में ₹5,000 के इनामी आरोपी अनूप को किया गिरफ्तार

जिला भिवानी में ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने नलोई निवासी आजाद के अपहरण और हत्या मामले में फरार ₹5,000 के इनामी आरोपी अनूप उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी बलियाली को गिरफ्तार किया है। मृतक की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चल रही जांच में उप निरीक्षक अमरजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए मामले के पाँचवें आरोपी को दबोचा। आरोपी पर जिले में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्नैचिंग और शस्त्र अधिनियम से संबंधित गंभीर अपराधों के कुल पाँच मामले दर्ज हैं। इस मामले में प्रमीला, सुशीला, प्रदीप और मनदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

साल 2000 की ट्रक ड्राइवर हत्या मामले में ₹5,000 के इनामी आरोपी मुकेश कुमार उर्फ टिंकू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 08.10.2000 को ट्रक चालक कृष्ण कुमार निवासी कोहड़ा थाना राजोंद की हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुकेश कुमार उर्फ टिंकू पुत्र राजवीर निवासी कबार, थाना साकित, जिला ऐटा (उ.प्र.) को पुलिस ने काबू किया है। मृतक कृष्ण ट्रक पर ड्राइवर तथा आरोपी मुकेश कंडक्टर के रूप में कार्य करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीटी रोड, गांव बन्चारी के पास कृष्ण से पैसे छीनकर उसकी हत्या कर दी थी। यह आरोपी वर्ष 2000 की इस वारदात में 17.03.2025 से फरार चल रहा था, जिस पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही हेतु थाना होडल, जिला पलवल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News