अपराध को खत्म करने के लिए हरियाणा पुलिस पूरे मिशन मोड में, ऑपरेशन ट्रैकडाउन तहत अब तक 6011 अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

Haryana Police: 27 नवंबर को ही 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान की बड़ी उपलब्धि है। अब तक कुल 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Operation Trackdown in Haryana: हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने शुरू होने के बाद से बड़ी सफलता दर्ज की है। […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 28 Nov 2025 11:12:AM
अपराध को खत्म करने के लिए हरियाणा पुलिस पूरे मिशन मोड में, ऑपरेशन ट्रैकडाउन तहत अब तक 6011 अपराधी पहुंचे सलाखों के पीछे

Haryana Police: 27 नवंबर को ही 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान की बड़ी उपलब्धि है। अब तक कुल 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Operation Trackdown in Haryana: हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने शुरू होने के बाद से बड़ी सफलता दर्ज की है। 5 नवंबर से अब तक 1735 कुख्यात अपराधियों और 4276 अन्य आरोपियों को मिलाकर कुल 6011 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह दिखाता है कि हरियाणा पुलिस पूरे मिशन मोड में अपराध को खत्म करने के लिए काम कर रही है। 27 नवंबर को ही 79 खतरनाक अपराधियों और 297 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी इस अभियान की बड़ी उपलब्धि है। इन लगातार की जा रही कार्रवाइयों से अपराधियों में डर बढ़ा है और आम जनता में सुरक्षा व भरोसे की भावना और मजबूत हुई है।

फतेहाबाद में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई

फतेहाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदतन अपराधी रोहित उर्फ रोनी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। गश्त कर रही टीम ने सूचनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। रोहित पर 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, IPC की विभिन्न धाराएं, जुआ एक्ट और प्रिजन एक्ट शामिल हैं। यह गिरफ्तारी जिले में अपराधियों पर पुलिस की मजबूत पकड़ का प्रमाण है।

STF की सक्रियता से 5000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

STF गुरुग्राम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए 5000 रुपये के इनामी अपराधी मुकेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार किया। वह 2002 में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।अपराधी पर इनामी उद्घोषणा के बाद STF ने गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर थाना शाहबाद पुलिस के हवाले किया। यह गिरफ्तारी STF की तत्परता और संगठित अपराध पर सख़्त प्रहार का उदाहरण है।

कुरुक्षेत्र में चैन स्नैचिंग के वांछित आरोपी पर शिकंजा

कुरुक्षेत्र की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में फरार आरोपी रवि उर्फ जोजो को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जुलाई 2025 में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। आरोपी के खिलाफ करीब 24 मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है, जिनमें चोरी, छीनाझपटी, लूट, बलात्कार और अवैध हथियारों जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया।

गुरुग्राम में एक दिन में छह आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इनसे 5 पिस्तौल/कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, सोनू उर्फ ब्लैंडर, सुजीत, राहुल उर्फ अभय जोशी, साहिल और अहसान राणा शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी हत्या, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में पहले भी वांछित रहे हैं। यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की सतर्कता और तेजी का प्रमाण है।

सिरसा: हत्या और लूट के दो इनामी बदमाश दबोचे गए

अभियान के दौरान हत्या और अवैध हथियारों के बल पर लूट की वारदातों में वांछित 5000-5000 रुपये के दो इनामी बदमाश जोगिंद्र सिंह उर्फ गिंदी और हरमिंद्र सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में दर्ज गंभीर मामलों में वांछित थे। पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई ने इन दोनों के खतरनाक आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

कैथल में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई

कैथल पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा की गई कार्रवाई में विजय उर्फ भूत को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा-फसाद, एक्साइज एक्ट और अवैध हथियारों सहित 9 मामले पहले ही दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस की सख़्त निगरानी और कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।

रेवाड़ी में हत्या के आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी

रेवाड़ी पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के मामले में आरोपी अशोक उर्फ बड्डू को वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। उसके खिलाफ हत्या, NDPS, आर्म्स एक्ट और दंगा–फसाद सहित 12 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad