जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश, बारामूला में एक जवान शहीद, सेना ने घेरा पूरा इलाका
One Soldier Killed: भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. बारामूला, उरी जैसे क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है.
Before Independence Day: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही दुश्मन भी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. बॉर्डर इलाकों में सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है. इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है. फिलहाल सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है.
बारामूला जिले के उरी सेक्टर में टिक्का पोस्ट के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश और बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले को 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि को सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया।
यह हमला 16 सिख एलआई (09 बिहार एडवांस पार्टी) के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र (एओआर) और उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में किया गया।