Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
Punjab Congress Rift: ਚੰਨੀ ਖੇਮੇ ਨਾਲ 2 ਘੰਟੇ ਦੀ ਮੈਰਾਥਨ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭੂਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ.... Punjab Fresh Debt: ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਹੋਰ ਭਾਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ! ਸਰਕਾਰ ਜੁਲਾਈ ਤੋਂ ਸਤੰਬਰ ਵਿਚਾਲੇ 13,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ...... ਪੇਪਰ ਲੀਕ ’ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਭਰੋਸਾ, CJP ਧਰਮੇਂਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ’ਤੇ ਅੜੀ; ਜੇ.ਪੀ. ਨੱਡਾ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ’ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ.... NEET ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: 'ਚਲੋ ਸੰਸਦ' ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ 'ਤੇ ਭੜਕੇ ਅਰਿਜੀਤ ਸਿੰਘ; ਬੋਲੇ– "ਕੀ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਰੱਬ ਸਮਝ ਲਿਆ ਹੈ?"

पंचकूला पुलिस ने हाईवे पर हथियार तस्कर को किया काबू, 1 अवैध मेड इन जापान पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद

Panchkula Police Action; अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने 05 जनवरी 2026 को एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 06 Jan 2026 16:42:PM
पंचकूला पुलिस ने हाईवे पर हथियार तस्कर को किया काबू, 1 अवैध मेड इन जापान पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद

Panchkula Police Action; अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने 05 जनवरी 2026 को एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब, जिला पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।

वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News