Banner
Banner

पंचकूला पुलिस ने 1 घंटे में किया चाकू से वार की कोशिश करने वालों को किया काबू, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Mansa Devi Police: घटना की जानकारी मिलते ही मनसा देवी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। Panchkula News: मनसा देवी थाना पुलिस की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया […]
Dailypost News
By : Updated On: 27 Nov 2025 18:38:PM
पंचकूला पुलिस ने 1 घंटे में किया चाकू से वार की कोशिश करने वालों को किया काबू, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Mansa Devi Police: घटना की जानकारी मिलते ही मनसा देवी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Panchkula News: मनसा देवी थाना पुलिस की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का अपने किसी जानकार के साथ ऑटो में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहीं मौजूद दो युवकों ने नाबालिग से माचिस मांगी।

नाबालिग द्वारा माचिस न दिए जाने पर आरोपियों ने उससे कहासुनी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने गुस्से में आकर नाबालिग पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन लड़का बाल-बाल बच गया। इस बीच आरोपियों में से एक युवक का चाकू लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मनसा देवी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच एएसआई सुखजैंट द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रामपाल (उम्र 35 वर्ष) और राजकुमार पुत्र बहुरी लाल (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया

दोनों के खिलाफ मनसा देवी थाना में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आज दोनो आरोपियो को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

इस घटना पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार की गुंडई, दबंगई, असामाजिक हरकत या सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों पर आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad