Banner
Banner

पंचकूला पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड, 8 व्यक्ति काबू, 7.64 लाख कैश व ताश की गड्डियां बरामद

Haryana News; पंचकूला पुलिस की सेक्टर-5 थाना टीम तथा सेक्टर-7 थाना टीम ने 22 नवंबर की देर रात गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित होटल पार्क रोयल मे की गई रेड मे जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियो को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने इस जुआ रैकेट का भंडाफोड […]
Jaspreet Singh
By : Published: 24 Nov 2025 19:36:PM
पंचकूला पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड, 8 व्यक्ति काबू, 7.64 लाख कैश व ताश की गड्डियां बरामद

Haryana News; पंचकूला पुलिस की सेक्टर-5 थाना टीम तथा सेक्टर-7 थाना टीम ने 22 नवंबर की देर रात गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पंचकूला के सैक्टर-5 स्थित होटल पार्क रोयल मे की गई रेड मे जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियो को रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस ने इस जुआ रैकेट का भंडाफोड कर भारी मात्रा में कैश व जुआ सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार पुत्र रतन लाल, वासी पिंजौर, हाल निवासी सेक्टर 20 पंचकूला, धर्मजीत पुत्र स्व. कीमतीलाल, वासी अमरावती पंचकूला, अनूप सिंह पुत्र स्व. अजीत सिंह, वासी पिंड साहिब पटियाला, मनीष कुमार पुत्र सतनारायण, वासी बलटाना पंजाब, सुखमित सिंह पुत्र हरिन्द्र सिंह, वासी लुधियाना, करनदीप सिंह उर्फ मॉन्टी पुत्र इन्द्रजीत सिंह, वासी कानपुर उ.प्र., हाल पता लुधियाना, सुभाष चन्द्र पुत्र भोजराज, वासी सनसिटी सेक्टर-20, पंचकूला, कमल गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार, वासी सेक्टर-19, पंचकूला, हाल पता बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है।

पूछताछ में अहम खुलासा हुआ कि इस अवैध ताश फ्लैश की पार्टी का आयोजन सुखमित सिंह ने खुद किया था और सभी लोगों को जुआ खेलने के लिए होटल में बुलाया गया था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों से 4 ताश की गड्डियां तथा कुल 7,64,380 की नकदी बरामद की गई है, जिसे जुआ खेल में इस्तेमाल किया जा रहा था।

मौके पर मिले सभी सबूतों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम 3(1) 2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि पंचकूला एक सुरक्षित और अपराध-मुक्त शहर बने।

जुआ, सट्टा, नशा या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल लोग यह समझ लें कि पुलिस की निगाहें हर जगह हैं और कानून से बच पाना असंभव है।

डीसीपी ने यह भी अपील की कि नागरिक किसी भी अवैध गतिविधि, नशा के अड्डो, जुआ के ठिकानो, संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत 112 पर दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और जिला को सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस और जनता मिलकर योगदान दे सकें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad