ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ ਲਈ ਵਟਸਐਪ 'ਤੇ ਡੇਲੀਪੋਸਟ ਟੀਵੀ ਚੈਨਲ ਨੂੰ ਫਾਲੋ ਕਰੋ — ਹੁਣੇ ਜੁੜੋ ਅਤੇ ਹਰ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਓ! 👉 ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ 6 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ: ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤੂਫ਼ਾਨੀ ਸੈਂਕੜਾ......ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ 49 ਮੈਂਬਰੀ ਜਥੇ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ......ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਹੋਈਆਂ ਨਤਮਸਤਕ......ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ OSD ਰਾਜਬੀਰ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਨੋਟਿਸ......DA ਦੇ ਬਕਾਏ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਸਖ਼ਤ, ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ’ਤੇ 1 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ..........ਫਰਾਂਸ ’ਚ ਮੁੜ ਨੀਲਾਮ ਹੋਇਆ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਵਿਰਾਸਤੀ ਫਰਨੀਚਰ, 9 ’ਚੋਂ 7 ਲਾਟ ਵਿਕੇ........ਮੋਗਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਮਾਰੇ ਗਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਸਕਾਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ.......ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ.....ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਸਾਬਰਮਤੀ ਜੇਲ੍ਹ ਦੇ ਹਾਈ-ਸਿਕਿਓਰਿਟੀ ਬਲਾਕ ’ਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਿਫ਼ਟ.....ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚੋਂ 17 ਕੈਦੀ ਫ਼ਰਾਰ.......ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ‘ਆਪ’ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਦੋਸਤ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

Panchkula News: नशे पर पंचकूला पुलिस का कड़ा प्रहार, 1.53 करोड़ की ड्रग्स को किया भट्टी के हवाले

48 मामलो में जब्त हेरोइन, गांजा, अफीम, चूरा पोस्त, चरस समेत अन्य मादक पदार्थों को किया नष्ट Panchkula News: पंचकूला हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस कमिश्नर शिवास […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

48 मामलो में जब्त हेरोइन, गांजा, अफीम, चूरा पोस्त, चरस समेत अन्य मादक पदार्थों को किया नष्ट

Panchkula News: पंचकूला हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज व पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता की निगरानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जब्त किए गए लगभग 1.53 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को विधिसम्मत ढंग से सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह नष्टिकरण कार्य जिला पंचकूला के बागवाला क्षेत्र स्थित हाईजीन फैक्ट्री की अत्याधुनिक भट्टी में सम्पन्न हुआ, जहां पूरी पारदर्शिता एवं एनडीपीएस एक्ट की मान्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मादक पदार्थों को जला दिया गया।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की अध्यक्षता में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की ओर से मादक पदार्थों को नष्ट किया गया जिनके बारे में संबंधित न्यायालयों द्वारा विधिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि नष्ट किए जा रहे सभी पदार्थों की प्रक्रिया पूरी तरह से न्याय संगत, सुरक्षित और निगरानी में हो, जिससे न केवल कानून का पालन हो, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाए। इस कार्रवाई के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता, एसीपी विक्रम नेहरा, रायपुर रानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जिन्होंने समस्त कार्यवाही की निगरानी की।

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में कुल 10 किलो 288 ग्राम गांजा, 42 किलो 195 ग्राम चूरापोस्त, 870 ग्राम अफीम, 1 किलो 171 ग्राम चरस, 178 ग्राम हेरोइन तथा 4240 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल शामिल थे, जिनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत 1,53,29,570 रुपये आंकी गई है। ये सभी पदार्थ पुलिस द्वारा समय-समय पर दर्ज 48 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे।

इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनसे क्षेत्र में नशा संबंधी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा तस्करों या मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी व्यक्ति या परिवार में कोई सदस्य नशे की गिरफ्त में है तो उसे उपचार, पुनर्वास और काउंसलिंग की पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस पूरे अभियान को नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की दिशा में एक प्रभावशाली कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, और इसे खत्म करने के लिए प्रशासन, समाज और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News