Banner
Banner

Panchkula: त्योहारो मे भी सुरक्षा पहले, बद्दी से बदायूं जा ही बस इंपाउंड, 49500 का चालान काटा

Panchkula: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन तथा डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क सुरक्षा और आमजन की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों की सघन चैकिंग अभियान शुरू किया है।  इसी क्रम में सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने आज […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 18 Oct 2025 19:45:PM
Panchkula: त्योहारो मे भी सुरक्षा पहले, बद्दी से बदायूं जा ही बस इंपाउंड, 49500 का चालान काटा

Panchkula: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन तथा डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क सुरक्षा और आमजन की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों की सघन चैकिंग अभियान शुरू किया है।

 इसी क्रम में सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने आज बद्दी से बदायूं (उत्तर प्रदेश) जा रही एक प्राइवेट बस को रोककर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बस में यात्रियों के लिए अनिवार्य सुरक्षा प्रावधान व वाहन के बीमा, फिटनेस, परमिट और रूट-पास के दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए।

यात्री सुरक्षा के साथ इस प्रकार की गंभीर लापरवाही और यातायात नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर बस के खिलाफ 49,500 रुपये का चालान जारी किया गया तथा वाहन को वहीं पर इंपाउंड कर लिया गया।

डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि त्योहारी सीज़न में भीड़-भाड़ और यात्रा बढ़ने के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए बिना सुरक्षा के किसी भी वाहन को यात्रियों को ढोने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चैकिंग टीमों द्वारा इंटर-स्टेट रूट्स सहित संवेदनशील मार्गों पर रैंडम नाकाबंदी और औचक जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों, ऑपरेटरों और ड्राइवरों को आगाह किया है कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन

“त्योहारों में खुशी और सुरक्षा दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। यात्रियों को लेकर चलने वाले हर वाहन पर हमारी कड़ी नज़र है। सुरक्षा मानकों और वैध कागजों के बिना कोई भी बस सड़क पर नहीं चलेगी। यात्री सुरक्षा के मसले पर हम किसी भी तरह की ढिलाई या समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।”

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad