Photo Gallery: चंद घंटों में शुभांशु शुक्ला समेत सभी अंतरिक्ष यात्री धरती पर करेंगे वापसी, अनडॉकिंग शुरू

Shubhanshu Shukla Return on Earth: भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक ऐतिहासिक क्षण और सामने आने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए, अब धरती पर वापसी के लिए तैयार हैं।

इसरो और नासा के मिशन Axiom-04 के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई सोमवार को अंतरिक्ष यान से धरती के लिए रवाना होने वाले हैं। अंतरिक्ष में आईएसएस को टाटा बाय-बाय यानी अलविदा कहने से पहले शुभांशु ने क्रू मेंबर्स के साथ फोटो सेशन किया। NASA के जॉनी किम ने इस खास पल की तस्वीरें साझा कीं जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और पोलैंड के 8 अंतरिक्ष यात्री दिख रहे हैं।

अनडॉकिंग के बाद ये स्पेसक्राफ्ट धरती की ओर उड़ान भरेगा। स्पेसक्राफ्ट को इस अंतरिक्षयान को वापस धरती पर आने में कुल 22 घंटों का समय लगेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनडॉकिंग के करीब 22 घंटों बाद प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया के तट के पास स्पलैशडाउन की उम्मीद है।

शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों ने एक्सिओम मिशन के दौरान कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। वे 15 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक करीब 3 बजे कैलिफोर्निया पहुंचेंगे। एक्सिओम मिशन 4 के तहत आईएसएस से वापसी कर रहे अंतरिक्ष यात्री अपने साथ करीब 263 किलोग्राम का अंतरिक्ष कचरा लेकर लौट रहे हैं। इसमें नासा का हार्डवेयर शामिल है।