कुरुक्ष्रेत्र पहुंचे PM मोदी ने शहीदी दिवस समागम में लिया हिस्सा, शहीदी दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखी, जारी किया खास सिक्का

Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शीश नवाया। PM Modi in Kurukshetra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर हैं। कुरुक्षेत्र में उन्होंने भगवान […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 25 Nov 2025 18:08:PM
कुरुक्ष्रेत्र पहुंचे PM मोदी ने शहीदी दिवस समागम में लिया हिस्सा, शहीदी दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखी, जारी किया खास सिक्का

Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शीश नवाया।

PM Modi in Kurukshetra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर हैं। कुरुक्षेत्र में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नव-निर्मित ‘पंचजन्य’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया। यह एक इमर्सिव अनुभव केंद्र है जिसमें महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाने वाली इंस्टॉलेशन हैं, जो इस महाकाव्य की शाश्वत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करती हैं।

PM मोदी ने शहीदी दिवस पर लगी प्रदर्शनी देखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। गुरु तेग बहादुर की बहादुरी को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम सैनी उनके साथ मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने नवाया शीश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर गुरु महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शीश नवाया। इस दौरान मंच पर गुरबाणी का भावपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें रागियों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और बलिदान को समर्पित शबदों का सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग को नमन करते हुए देशवासियों को भी उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।

पीऐम मोदी ने यहां श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित किताब का विमोचन किया और सिक्का भी रिलीज किया। गुरु ग्रंथ साहिब मंच से करीब ढाई फुट ऊपर विराजमान हैं। PM मोदी समेत अन्य नेता जमीन पर बैठे हैं। यहां पटियाला से आईं 350 बच्चियों से कीर्तन भी किया। आखिर में प्रधानमंत्री इंटरनेशल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री करीब ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रुकेंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad