बिहार में गरजे PM मोदी, छपरा में विशाल रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना, कहा- बिहारियों को गालियां देने वालों को बुला रही कांग्रेस

PM Modi Rally in Bihar: प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे, और उस समय गांधी परिवार की सदस्य तालियां बजा रही थीं। PM Modi In Bihar: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग […]
Khushi
By : Updated On: 30 Oct 2025 15:58:PM
बिहार में गरजे PM मोदी, छपरा में विशाल रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना, कहा- बिहारियों को गालियां देने वालों को बुला रही कांग्रेस

PM Modi Rally in Bihar: प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे, और उस समय गांधी परिवार की सदस्य तालियां बजा रही थीं।

PM Modi In Bihar: बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से 6 दिन पहले पीएम मोदी छपरा पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र और नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी पूर्वांचल से सांसद हूं। बनारसी बोलत-बोलत हमरा के भोजपुरी में भी कौनो दिक्कत ना होला। काफी कुछ अब समझ में आ गइल बा। इसलिए मैं जब भोजपुरी का सम्मान देश दुनिया में देखता हूं तो गर्व होता है।

कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वालों को मंच पर बुला रही- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “कांग्रेस बिहारियों का अपमान करने वालों को मंच पर बुला रही है।” उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, जबकि तमिलनाडु में डीएमके के नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

पीएम बोले- कांग्रेस चाहती है आरजेडी का नुकसान हो

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। जिन लोगों ने बिहार और बिहारियों को अपमानित किया, उन्हीं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। ये सोची-समझी साजिश है. कांग्रेस चाहती है कि आरजेडी को चुनाव में नुकसान हो, इसलिए वह जानबूझकर ऐसे लोगों को बुला रही है।”

‘पंजाब के सीएम ने कहा था बिहारियों को राज्य में घुसने नहीं देंगे…’

पीएम मोदी ने इसे कांग्रेस और आरजेडी के भीतर बढ़ती दरार का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों दल सत्ता की लड़ाई में इतने उलझे हैं कि बिहार की अस्मिता का भी सम्मान नहीं कर पा रहे। मोदी ने कहा, “लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके इंडी गठबंधन के साथी सब बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं।

पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को राज्य में नहीं घुसने देंगे। उस वक्त मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी मौजूद थी। जो आजकल संसद में बैठती हैं। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। ये बिहार और बिहारियों के अपमान का सबसे बड़ा प्रमाण है

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad