पुलिस की वाहन चालको से अपील: निर्धारित स्टॉप और पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें तथा पुलिस का सहयोग करें

Haryana Police :- पिंजौर क्षेत्र में बसों और ऑटो द्वारा अनधिकृत स्थानों पर रुकने से पैदा हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत करवाया था। आज पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक ड्राइव चलाते हुए कार्रवाई की। सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में बस स्टॉप पर […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 26 Nov 2025 19:07:PM
पुलिस की वाहन चालको से अपील: निर्धारित स्टॉप और पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें तथा पुलिस का सहयोग करें

Haryana Police :- पिंजौर क्षेत्र में बसों और ऑटो द्वारा अनधिकृत स्थानों पर रुकने से पैदा हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत करवाया था। आज पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक ड्राइव चलाते हुए कार्रवाई की।

सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में बस स्टॉप पर नो पार्किंग बोर्ड स्थापित किया गया, ताकि अनधिकृत पार्किंग को रोका जा सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके। मनमाने ढंग से ऑटो रोककर सड़क जाम करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 चालान काटे गए, वहीं एक पटाखे लगी बुलेट का चालान भी किया गया। इसके अलावा मौके पर ही ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी चालक केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रुकें और किसी भी परिस्थिति में सड़क पर अचानक वाहन न रोकें। पिंजौर बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे किसी भी वाहन को सड़क पर अवैध रूप से पार्क न करने दें और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन का बयान: यातायात व्यवस्था तभी सुचारू रह सकती है जब सभी लोग नियमों का पालन करें। अनधिकृत स्थानों पर रुकने की प्रवृत्ति न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनती है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाती है। पब्लिक की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, और हम सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि निर्धारित स्टॉप और पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें तथा पुलिस का सहयोग करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad