Banner
Banner

पंचकूला में नेशनल हाईवे के टॉल प्लाजा पर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के स्थाई नाके किए स्थापित, एक सप्ताह में कुल 207 चालान

पंचकूला/ 05 जनवरी :- सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टॉल प्लाजा जैसे संवेदनशील और अधिक यातायात दबाव वाले स्थानों पर विशेष नाके लगाकर […]
Khushi
By : Updated On: 05 Jan 2026 20:10:PM
पंचकूला में नेशनल हाईवे के टॉल प्लाजा पर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के स्थाई नाके किए स्थापित, एक सप्ताह में कुल 207 चालान

पंचकूला/ 05 जनवरी :- सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टॉल प्लाजा जैसे संवेदनशील और अधिक यातायात दबाव वाले स्थानों पर विशेष नाके लगाकर वाहन चालकों की सघन जांच की जा रही है, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान चंडीमंदिर टॉल प्लाजा एवं जलौली टॉल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव के विशेष नाके लगाए गए, जिनके दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 82 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त, पूरे जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत पिछले सप्ताह कुल 207 चालान किए गए हैं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर और जानलेवा कारण है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचकूला से गुजरने वाले दोनों नेशनल हाईवे पर ड्रिंक एंड ड्राइव के स्थायी नाके स्थापित किए गए हैं, ताकि हर समय निगरानी रखी जा सके और हादसों की रोकथाम की जा सके।
पंचकूला पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं की और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन बिल्कुल भी न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपना दायित्व समझें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad