Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ’ਚ ਹੰਗਾਮਾ, ਸੁਖਪਾਲ ਖਹਿਰਾ ਬਾਕੀ ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਮੁਅੱਤਲ......ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚਾਲੇ ਤੀਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਬਣੀ ਸਹਿਮਤੀ.....ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਸਕੱਤਰੇਤ ਤੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ.....ਕੈਨੇਡਾ ’ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ 6 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਕੈਦ......ਸਰਹੱਦ ’ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਰੋਕਣ ਲਈ ਤਾਇਨਾਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹੀ ਨਿੱਕਲਿਆ ਤਸਕਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥੀ ! 23 ਖੇਪਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਹਾਸਲ.....ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ: ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਸੱਦੀ ਮੀਟਿੰਗ.....ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਾਨਸਾ ਤੋਂ MLA ਦੀ ਚੋਣ ਲੜਾਉਣ ਦੀ ਉੱਠੀ ਮੰਗ !....ਪਾਕਿਸਤਾਨ ’ਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਸਿੱਖ ਲੜਕੀ ਦਾ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਮਗਰੋਂ ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ’ਚ ਰੋਸ......

हिमाचल प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना- CM सुक्खू

Latest News: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूद रहे. उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले इस तरह के इलाज सिर्फ़ निजी […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

Latest News: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आज रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूद रहे. उन्होंने ख़ुद रोबोट से होने वाली सर्जरी को देखा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले इस तरह के इलाज सिर्फ़ निजी अस्पतालों में उपलब्ध होते थे. अब सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह का इलाज होगा.

स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीज़ों को 50 हज़ार रुपए और सामान्य वार्ड वाले मरीज़ों को इसके लिए 30 हज़ार रुपए चुकाने होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर कार्ड में रोबोटिक सर्जरी मिले इसके लिए रिपोर्ट मंगाई गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है.

आने वाले वक़्त में हमीरपुर में भी रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी जाएगी. वहीं मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि LPG की कमी को लेकर केंद्र सरकार ने  चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि LPG आपूर्ति केंद्र सरकार के अधीन आती है और वे इसे देख रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर उठे सियासी हलचल पर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लंबे वक़्त से कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है.

मुख्यमंत्री ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सिर्फ़ दोषारोपण के काम में लगी हुई है. भाजपा ने न तो आपदा के दौरान प्रदेश का साथ दिया और न ही रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की बहाली के लिए. भाजपा से पर सोशल मीडिया के ज़रिए राजनीति में लगी है.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News