Banner
Banner

9वें दिन शुरू हुआ IPS पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम, शाम तक हो सकता है अंतिम संस्कार

IPS Puran Kumar Suicide Case: IPS पूरन कुमार का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। मेडिकल बोर्ड पोस्टमॉर्टम कर रहा है। Postmortem of IPS Puran Kumar: हरियाणा के सीनियर IPS वाई. पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन यानी आज पोस्टमॉर्टम हो रहा है। IPS पूरन कुमार का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम शुरू […]
Khushi
By : Updated On: 15 Oct 2025 10:34:AM
9वें दिन शुरू हुआ IPS पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम, शाम तक हो सकता है अंतिम संस्कार

IPS Puran Kumar Suicide Case: IPS पूरन कुमार का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। मेडिकल बोर्ड पोस्टमॉर्टम कर रहा है।

Postmortem of IPS Puran Kumar: हरियाणा के सीनियर IPS वाई. पूरन कुमार के सुसाइड के नौवें दिन यानी आज पोस्टमॉर्टम हो रहा है। IPS पूरन कुमार का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। मेडिकल बोर्ड पोस्टमॉर्टम कर रहा है। दिवंगत IPS की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने सुबह इसके लिए सहमति दी थी। वह भी चंडीगढ़ PGI में मौजूद हैं।

इसी के साथ बता दें कि मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक-बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। और शाम तक पूरन कुमार का अंतिम संस्कार हो सकता है।

चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर सुसाइड किया

रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टेड IG वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी है। सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad