Banner
Banner

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी की बीमारी, हाथ-पांव सूजे

Donald Trump Health: मामले पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है, खासकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ऐसा देखा जाता है। Donald Trump Health Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने पैरों में मामूली सूजन देखी थी, जिसके बाद उनकी […]
Khushi
By : Published: 18 Jul 2025 08:45:AM
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी की बीमारी, हाथ-पांव सूजे

Donald Trump Health: मामले पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है, खासकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ऐसा देखा जाता है।

Donald Trump Health Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने पैरों में मामूली सूजन देखी थी, जिसके बाद उनकी सेहत की जांच की गई। व्हाइट हाउस ने बताया कि 79 साल के ट्रंप को ‘क्रॉनिक वेन्स इन्सफिशियन्सी’ नाम की एक आम बीमारी है, जो बुजुर्गों में देखी जाती है। इस बीमारी में नसों के छोटे-छोटे वाल्व ठीक से काम नहीं करते, जिससे खून पैरों में जमा होने लगता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को बताया कि ट्रंप की जांच व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने की। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य और हल्की बीमारी है, जो 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में अक्सर होती है।

लेविट ने कहा कि जांच में यह भी साफ हो गया कि ट्रंप को डीप वीन थ्रॉम्बोसिस (खून का थक्का जमने की गंभीर बीमारी) या धमनियों की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप के हाथ पर हाल ही में कुछ नीले निशान देखे गए थे, जो तस्वीरों में मेकअप से ढके हुए थे। उन्होंने कहा कि यह निशान बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के इस्तेमाल से हुए हैं। ट्रंप दिल का दौरा और स्ट्रोक से बचने के लिए एस्पिरिन लेते हैं। लेविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राष्ट्रपति की सेहत के बारे में हाल की अफवाहों को खत्म करने के लिए हम यह जानकारी दे रहे हैं।’

ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट में क्या-क्या जांच हुई?

व्हाइट हाउस ने ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट में कई सारी बातों को पेश किया, जिसमें दिल सही तरीके से काम कर रहा है. हार्ट रेट रुकने, गुर्दे की क्षति या ऑर्गन सिस्टम से जुड़ी किसी भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे। सभी परीक्षण सामान्य पाए गए। डीप वेन थ्रोम्बोसिस या धमनी रोग नहीं पाया गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए वार्षिक स्वास्थ्य रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से कानूनन जरूरी नहीं है,  लेकिन परंपरा के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति अपनी वार्षिक शारीरिक जांच रिपोर्ट जारी करते हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad