Banner
Banner

दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण संभव

Martyrs’ Memorial in Ambala: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का पहला साल 17 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। PM Modi may visit Haryana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनका कार्यक्रम अंबाला छावनी में तय हो […]
Khushi
By : Updated On: 04 Oct 2025 16:05:PM
दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण संभव

Martyrs’ Memorial in Ambala: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का पहला साल 17 अक्टूबर को पूरा हो रहा है।

PM Modi may visit Haryana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीपावली से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनका कार्यक्रम अंबाला छावनी में तय हो सकता है, जहां वे 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बन रहे स्मारक का लोकार्पण करेंगे। अगर यह कार्यक्रम अंतिम रूप नहीं ले पाया, तो संभावना है कि प्रधानमंत्री पहली नवंबर को हरियाणा दिवस पर रोहतक पहुंचेंगे।

उनके अंबाला छावनी आने की ज्यादा संभावना है। भाजपा के रणनीतिकार प्रधानमंत्री को रोहतक भी लाने की सोच रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का पहला साल 17 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित किए जाने वाले किसी भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा एक साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की भी जानकारी दी। साथ ही अवगत कराया कि महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने वाली दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी गई है।

भाजपा सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की भाजपा सरकार ने 17 अक्टूबर को अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। सरकार का दावा है कि पिछले एक साल में चार दर्जन से अधिक चुनावी वादे पूरे किए गए हैं और लक्ष्य 90 तक पहुंचने का है।

महिलाओं के लिए बड़ी पहल

हरियाणा सरकार ने हाल ही में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सीधे खाते में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस योजना की जानकारी दी और बताया कि पहली नवंबर को हरियाणा दिवस पर महिलाओं के खाते में यह राशि आनी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि हिमाचल, तेलंगाना और पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं हुईं, लेकिन वहां अब तक कोई राशि महिलाओं तक नहीं पहुंची। हरियाणा इस दिशा में देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।

अंबाला या रोहतक में कार्यक्रम की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा दौरे के दो संभावित स्थल माने जा रहे हैं—अंबाला और रोहतक।

अंबाला: यहां 1857 की क्रांति से जुड़े शहीदों की स्मृति में बन रहे स्मारक का उद्घाटन करवाने की योजना है।

रोहतक: अगर कार्यक्रम पहली नवंबर को हुआ तो संभावना है कि प्रधानमंत्री हरियाणा दिवस समारोह में रोहतक पहुंचें और वहां से जनता को संबोधित करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad