बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु ने किया कमाल, छठे मेडल से एक कदम दूर
BWF World Championship 2025: स्टार भारतीय शटलर और दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जबरदस्त फॉर्म में हैं।
PV Sindhu: स्टार भारतीय शटलर और दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सिंधु ने प्री क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झी यी को सीधे गेम हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 6 साल में यह पहली बार है जब सिंधु ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब उनकी नजरें छठे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल को जीतने पर हैं।
सिंधु ने दोनों सेट में चीन की खिलाड़ी को वापसी का नहीं दिया मौका
पीवी सिंधु ने चीन की खिलाड़ी झी यी वांग को अपने खिलाफ मुकाबले में किसी भी तरह से दोनों सेट में वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया। सिंधु ने पहले सेट को जहां 21-17 से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट को वह 21-15 से जीतने में कामयाब रही और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। झी यी वांग का पिछले एक साल में काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है ऐसे में सिंधु के लिए उन्हें मात देना बिल्कुल भी आसान नहीं था। झी यी वांग ने जहां चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया था तो वहीं वह 6 फाइनल मैचों में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब हुई थी।
अब तक नहीं गंवाया एक भी सेट
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधु के फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक तीन मैच टूर्नामेंट में खेले हैं, जिसमें एक भी सेट में उन्हें मात नहीं मिली है। अब पीवी सिंधु 29 अगस्त को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी जिसमें उनका सामना वर्ल्ड नंबर-9 रैंकिंग खिलाड़ी इंडोनेशिया की कुसुमा वर्दानी से होगा। कुसुमा का फॉर्म सिंधु के मुकाबले इस साल काफी देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने जहां 27 मैच जीते हैं तो वहीं सिंधु सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब हो पाई हैं।
पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातर तीसरी जीत दर्ज की है। हालांकि, पहले गेम में सिंधु को चीनी खिलाड़ी से कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में भारतीय स्टार ने 21-19 से इसे अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम पीवी सिंधु ने 21-15 से नाम कर मुकाबला जीत लिया। आखिरी बार सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। सिंधु अब तक 5 मेडल नाम कर चुकी हैं। उन्होंने 2013, 2014 में ब्रॉन्ज, 2017 और 2018 में सिल्वर और 2019 में गोल्ड जीता।
