दिवाली से पहले लाखों रेल यात्री परेशान, IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप डाउन
IRCTC Down Today: दिवाली से बिल्कुल पहले आज सुबह रेलवे के टिकटिंग प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप दोनों ठप हो गए। देशभर में लोग इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे।
IRCTC Down: दिवाली और छठ पूजा पर लाखों लोग रेलवे टिकट बुक करने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच फिर भारतीय रेलवे IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप ठप पड़ गई है, जिससे टिकट बुक कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से यह समस्या हुई है।
दिवाली और छठ का त्योहार अब आने वाला है। इस मौके पर अपने बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाते हैं।
IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन
IRCTC की वेबसाइट ऐसे समय में डाउन हुई है जब सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है। फिलहाल ना तो वेबसाइट ओपन हो रही है और ना ही मोबाइल ऐप काम कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी शिकायतें करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि सुबह से ही ना तो वेबसाइट पर लॉग इन कर पा रहे हैं और ना ही कुछ सर्च हो रहा है।
ओपन करने पर आ रहा ये मैसेज
वेबसाइट ओपन करने पर डाउनटाइम का एक मैसेज लिखा आ रहा है। इस मैसेज में लिखा है कि अगले घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेसन सेवाएं इस साइट पर उपलब्ध नहीं है। असुविधा के लिए खेद है। कैंसिलेशन और टीडीआर फाइल करने के लिए आप कस्टमर केयर नंबर 14646,08044647999 & 08035734999 पर कॉल करें या फिर etickets@irctc.co.in. पर मेल करें।
तत्काल बुकिंग के टाइम से पहले वेबसाइट हुई डाउन
बता दें कि आम तौर पर आईआरसीटी पर सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुक करने का टाइम होता है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे है। लेकिन आज (17 अक्टूबर) को आईआरसीटी के टिकटिंग प्लेटफॉर्म तत्काल बुकिंग खुलने से ठीक पहले लगभग 10:40AM के आस-पास डाउन हो गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशान हो रहे हैं।