ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सिडनी वनडे में रो-को ने मचाया धमाल, लगा दी कीर्तिमानों की झड़ी

Rohit Sharma and Virat Kohli Records: RO-KO की जोड़ी 36 और 38 साल की उम्र में भी ये कारनामे लगातार कर रही है। रो-को ने मिलकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। Rohit Sharma-Virat Kohli All Record Broken: सचिन तेंदुलकर ने बहुत पहले एक समारोह में कहा था कि उसी कमरे में […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 25 Oct 2025 21:20:PM
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सिडनी वनडे में रो-को ने मचाया धमाल, लगा दी कीर्तिमानों की झड़ी

Rohit Sharma and Virat Kohli Records: RO-KO की जोड़ी 36 और 38 साल की उम्र में भी ये कारनामे लगातार कर रही है। रो-को ने मिलकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

Rohit Sharma-Virat Kohli All Record Broken: सचिन तेंदुलकर ने बहुत पहले एक समारोह में कहा था कि उसी कमरे में बैठे रोहित शर्मा और विराट कोहली उनके कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। RO-KO की जोड़ी 36 और 38 साल की उम्र में भी ये कारनामे लगातार कर रही है। रो-को ने मिलकर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। रो-को की जोड़ी ने एक बार फिर से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

रोहित और विराट ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर आ गए हैं।जबकि विराट इस मामले में 8 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक: इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने अब 45 सेंचुरी लगा ली हैं। वो इस मामले में सचिन तेंदुलकर (45) के बराबर पहुंच गए हैं।

रोहित-कोहली 100+ पार्टनरशिप: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में 19 बार 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की है। 100+ रनों की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ियों में रोहित-कोहली अब सिर्फ तिलकरत्ने दिलशान-कुमार संगाकारा (20) और सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली (26) से पीछे हैं।

चेज करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: विराट कोहली अब वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह वनडे में चेज करते हुए उनकी 70वीं पारी रही।

ODI में सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली अब ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के अब 14,255 रन हो गए हैं। अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426) ही उनसे आगे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक: रोहित शर्मा अब टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर 50 शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (100 शतक) और विराट कोहली (82) ही ऐसा कर पाए हैं।

एकसाथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड: इंटरनेशनल क्रिकेट में एकसाथ सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। विराट-रोहित का यह एकसाथ 391वां इंटरनेशनल मैच रहा, सचिन-द्रविड़ ने भी एकसाथ इतने ही मैच खेले थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad