कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत

Kurukshertra Accident: मृतकों की पहचान मोहनपुर के आलोक कुमार (21) और पेहोवा के गोलू (20) के रूप में हुई है। आलोक और गोलू कुरुक्षेत्र के एक सेंटर में PTE कोर्स कर रहे थे। Road Accident in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्टेट हाईवे 6 (पेहोवा-कुरुक्षेत्र रोड) पर मुकीमपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 22 Nov 2025 17:12:PM
कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत

Kurukshertra Accident: मृतकों की पहचान मोहनपुर के आलोक कुमार (21) और पेहोवा के गोलू (20) के रूप में हुई है। आलोक और गोलू कुरुक्षेत्र के एक सेंटर में PTE कोर्स कर रहे थे।

Road Accident in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्टेट हाईवे 6 (पेहोवा-कुरुक्षेत्र रोड) पर मुकीमपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक गाड़ी ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक दोस्त पेहोवा से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोहनपुर के आलोक कुमार (21) और पेहोवा के गोलू (20) के रूप में हुई है। आलोक और गोलू कुरुक्षेत्र के एक सेंटर में PTE कोर्स कर रहे थे और सुबह अपनी साइकिल से क्लास लेने कुरुक्षेत्र सेंटर जा रहे थे।

आलोक के पिता सुखवंत सिंह का पास के गांव कराह साहिब में मेडिकल स्टोर है। कुछ दिन पहले हुए झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश में सुखवंत सिंह को गंभीर चोटें आईं थीं। तब से वह बिस्तर पर है।

गोलू के पिता दीपक कुमार केबल ऑपरेटर का काम करते हैं। गोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें थीं। वह PTE की पढ़ाई करके विदेश जाना चाहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad