लड़कियों को छेड़ने पर टोकना रोहतक के बॉडीबिल्डर को पड़ा भारी, नौजवानों ने पीट-पीटकर मारा डाला

Rohit Dhankar Murder: पैरा पावर लिफ्टिंग पैरा के तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा के रोहतक जिले के गांव हुमांयूपुर निवासी रोहित धनखड़ (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। Rohtak Bodybuilder Beaten up in Bhiwani: रोहतक के रहने वाले बॉडी बिल्डर को भिवानी में आयोजित शादी समारोह में पीट-पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 30 Nov 2025 14:47:PM
लड़कियों को छेड़ने पर टोकना रोहतक के बॉडीबिल्डर को पड़ा भारी, नौजवानों ने पीट-पीटकर मारा डाला

Rohit Dhankar Murder: पैरा पावर लिफ्टिंग पैरा के तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन हरियाणा के रोहतक जिले के गांव हुमांयूपुर निवासी रोहित धनखड़ (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Rohtak Bodybuilder Beaten up in Bhiwani: रोहतक के रहने वाले बॉडी बिल्डर को भिवानी में आयोजित शादी समारोह में पीट-पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई लाया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर भिवानी पुलिस यहां पहुंची। जिसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ अपने दोस्त भिवानी के बौंदकलां निवासी जतिन के साथ 28 नवंबर को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने के लिए भिवानी गया हुआ था। शादी समारोह में तिगड़ाना से बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लग गए। रोहित ने देखा तो उन युवकों को टोक दिया।

इसी पर उन युवकों के साथ कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला किसी तरह निपट गया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रोहित और जतिन घर जाने के लिए कार से निकले तो उन युवकों ने रास्ते में ही घेर लिया। रेलवे फाटक बंद होने के कारण कार रोकनी पड़ी। उसी दौरान डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक हथियार सहित पहुंच गए।

जतिन ने भागकर बचाई जान

जतिन कार लेकर भाग निकला। हमलावर रोहित को बेसुध छोड़कर भाग गए। जतिन ने वापस जाकर उसे भिवानी के अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से रोहतक के निजी अस्पताल में लेकर आया। निजी अस्पताल ने उसे पीजीआई में रैफर कर दिया। उपचार के दौरान रोहित ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दम तोड़ दिया।

क्या बोले रोहित के चाचा कप्तान सिंह?

रोहित धनकड़ के चाचा कप्तान सिंह ने बताया कि रोहित अपने दोस्त की बहन की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां वरमाला पर बारातियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। शादी समारोह के बाद वापस लौटते वक्त रास्ते में रोहित और उसके दोस्त को बारात में आए कुछ लोगों ने घेर लिया और बुरी तरह पीटा।

भिवानी पुलिस के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बारात जिला भिवानी के तगड़ाना गांव के बताए गए हैं, जिनमें से लगभग छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

कौन थे रोहित धनकड़?

रोहित धनकड़ दो बार के जूनियर पैरा नेशनल रिकॉर्ड होल्डर ऑर्डर और सात बार सीनियर पैरा नेशनल चैंपियन रहे हैं। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। रोहित हरियाणा के जिला रोहतक के गांव हुमायूंपुर में रहने वाले थे। रोहित परिवार में अकेले थे। आठ साल पहले उनके पिता की मौत हो चुकी थी। फिल्हाल रोहित जिम ट्रेनर का काम करते थे। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad