Banner
Banner

रोहतक में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Rohtak Encounter: रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। Rohtak Encounter News: रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल […]
admin
By : Updated On: 14 Nov 2025 12:59:PM
रोहतक में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Rohtak Encounter: रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

Rohtak Encounter News: रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाश चोट लगने से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाशों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे और पिछले सप्ताह बलियाना में पिता-पुत्र की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किये है।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव बलियाणा में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी आईएमटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा की टीम ने नाकेबंदी कर दी।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

जानकारी के मुताबिक, ये तीन बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को सूचना मिली कि गांव बलियाणा में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी आईएमटी क्षेत्र में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार तीन युवक को रुकने का ईशारा किया तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की और संजय के पैर में गोली मार दी और वह गिर गए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी राकेश मलिक का कहना है कि आरोपियों को पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad