Sara Bhai Vs Sara Bhai फेम सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Satish Shah Death: सतीश शाह भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत के जाने-माने एक्टर ने 25 अक्टूबर को आखिरी सांस ली है। 74 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया से अलविदा कह दिया। एक्टर की डेथ किडनी फेलियर की वजह से हुआ है।
Satish Shah Passes Away: एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। Sara Bhai Vs Sara Bhai शो से हर घर में अपनी अलग जगह बनाने वाले सतीश शाह ने शनिवार को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका जाना पूरे बॉलीवुड, टीवी जगत और कॉमेडी जगत के लिए एक बड़ी क्षति है और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी मशहूर प्रोड्यूसर और IFTDA के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “आपको यह बताते हुए बहुत दुख और सदमा हो रहा है कि जाने-माने एक्टर और एक बहुत अच्छे इंसान सतीश शाह का एक घंटा पहले किडनी फेल होने से निधन हो गया। इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। ओम शांति।”
किडनी से जुड़ी क्या बीमारी थी?
अशोक पंडित ने एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा- ‘सतीश पहले घर पर ही थे। फिर किडनी फेलियर के चलते उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।’ एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में 26 अक्टूबर को किया जाएगा।’
सतीश शाह के करियर की बात करे तो उन्हें स्कूल के दिनों से ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था। ऐसे में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से पढ़ाई की और फिर एक्टर बनने के लिए मुंबई चले गए। फिर साल 1970 में आई फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
सतीश शाह की फिल्में
सतीश शाह को इंडस्ट्री में असली पहचान साल 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘अजीब दास्तान’, ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘उमराव जान’, ‘अनोखा रास्ता’, ‘मालामाल’ जैसी फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी में भी काम किया। उन्होंने टीवी शो ‘ये जो जिंदगी है’ से टेलीविजन डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘घर जमाई’, ‘सर्वोत्तम 10’, ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे शोज में काम किया। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से एक्टर को खूब फेम मिला। सतीश शाह आखिरी बार साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आए थे।