Banner
Banner

सरस आजीविका मेले का समापन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दो डिजिटल पोर्टलों का शुभारंभ

Haryana News: पंचकूला में आयोजित सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान देशभर से आई स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और मेले से मिली नई सीख व […]
Khushi
By : Updated On: 23 Nov 2025 14:18:PM
सरस आजीविका मेले का समापन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दो डिजिटल पोर्टलों का शुभारंभ

Haryana News: पंचकूला में आयोजित सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान देशभर से आई स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और मेले से मिली नई सीख व अवसरों पर प्रकाश डाला।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री सैनी ने ‘स्वापन डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल’ और ‘साँझा बाजार सेल्स पोर्टल’ को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों प्लेटफॉर्म स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और महिला उद्यमिता को नई गति देंगे।

सीएम सैनी ने कहा कि 7 नवंबर से शुरू हुए इस मेले ने महिला उद्यमियों को अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त अवसर दिया। उन्होंने मेले में करीब 200 स्टॉल लगाने वाली सभी बहनों को बधाई देते हुए कहा कि SHG समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों को “ब्रांड” के रूप में स्थापित करने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 60,554 स्वयं सहायता समूहों से 5 लाख 98 हजार परिवारों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 3 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार करना है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल महिला सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बना, बल्कि हस्तशिल्प से लेकर कृषि आधारित उत्पादों तक, हर स्टॉल ने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया। सीएम सैनी ने मेले के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम और आयोजकों को भी सराहना दी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad