Banner
Banner

मौसम के कारण हरियाणा के स्कूलों का समय में बदलाव, अब डेढ घंटे देरी से खुलेंगे स्कूल, आदेश न मानने वालों पर होगी कार्रवाई

Haryana School: मौसम बदलने के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है। पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था। Haryana School Time Change: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के समय में कल यानी 15 नवंबर से बदलाव होगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह […]
admin
By : Updated On: 14 Nov 2025 13:10:PM
मौसम के कारण हरियाणा के स्कूलों का समय में बदलाव, अब डेढ घंटे देरी से खुलेंगे स्कूल, आदेश न मानने वालों पर होगी कार्रवाई

Haryana School: मौसम बदलने के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है। पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था।

Haryana School Time Change: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के समय में कल यानी 15 नवंबर से बदलाव होगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे लगेंगे। जबकि छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी।

पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी स्कूल इन आदेशों को मानने में कोताही बरतेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। मौसम बदलने के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है।

प्रदूषण की वजह जींद के स्कूलों में छुट्टियां

जींद जिले में सरकारी व निजी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। आगामी आदेशों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। जींद DC मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जींद जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया है, जो ‘अत्यंत गंभीर श्रेणी’ में आता है।

गुरुग्राम में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

गुरुग्राम के DC अजय कुमार आदेश जारी कर कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में अब हाइब्रिड मोड में पढ़ाई होगी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होंगी। माता-पिता अपनी सुविधा अनुसार शिक्षण का तरीका चुन सकेंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad