CM Rekha Gupta पर हमले के एक दिन बाद गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर
Delhi Police New CP Satish Golcha: दिल्ली के पुलिस कमिश्नर SBK सिंह को हटाकर सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद लिया गया।
Delhi Police Commissioner Satish Golcha: दिल्ली के पुलिस कमिश्नर SBK सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला लिया है। यह फैसला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद लिया गया है। हमलावर की पहचान राजेश खिमजी के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सतीश गोलचा ने संभाली कमान
सतीश गोलचा को दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने और सुरक्षा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नए कमिश्नर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। SBK सिंह को सिर्फ 21 दिन बाद ही हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 1992 बैच के अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से SBK सिंह की जगह ली है। SBK सिंह ने 21 दिन पहले 1 अगस्त को कार्यवाहक कमिश्नर बनाया गया था।
1992 बैच के AGMUT कैडर के IPS हैं गोलचा
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर सतीश गोलचा का जन्म 30 अप्रैल 1967 को हुआ था. वह UPSC SSC 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनके कैडर की बात करें तो वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरिटरी (AGUMT) कैडर के अधिकारी हैं। यूनियन टेरिटरी में दिल्ली समेत 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
तिहाड़ जेल से क्या है कनेक्शन
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर सतीश गोलचा का तिहाड़ जेल से विशेष कनेक्शन है। मसलन, कमिश्नर पद पर नियुक्ति से पहले उनके पास तिहाड़ जेल की कमान थी। असल में उन्हें साल 2023 में तिहाड़ जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। बाद में साल 30 अप्रैल 2024 को उन्हें अधिकारिक तौर पर DG (Prisons) बना दिया गया। दिल्ली पुलिस DG (Prisons) के पास ही तिहाड़ और मंडोली जेल की कमान होती है।
CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कल (20 अगस्त) हमला हुआ था। इसके बाद से सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसलिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के बदले जाने को जानकार सीएम पर हमले की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान गुजरात के एक शख्स ने हमला कर दिया था। शख्स को कथित रूप से डॉग लवर बताया जा रहा है।