सीएम को उंगलियों पर नचा रहे कुछ अधिकारी – जयराम ठाकुर

Jairam Thakur; हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस सरकार के हालात यह है कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यालय में बैठे रहते हैं और बाहर उपमुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री मिलने के लिए इंतजार करते रहते हैं। कुछ अधिकारी अपने इशारों पर मुख्यमंत्री को चला रहे हैं और प्रदेश के विकास की ओर सरकार का बिल्कुल भी […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 16 Jan 2026 15:36:PM
सीएम को उंगलियों पर नचा रहे कुछ अधिकारी – जयराम ठाकुर

Jairam Thakur; हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस सरकार के हालात यह है कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यालय में बैठे रहते हैं और बाहर उपमुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री मिलने के लिए इंतजार करते रहते हैं। कुछ अधिकारी अपने इशारों पर मुख्यमंत्री को चला रहे हैं और प्रदेश के विकास की ओर सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सरकार के विधायक और मंत्री हताशा में भरे हुए हैं और मंत्री भी अब अधिकारियों की तानाशाही पर बयान दे रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हालांकि अधिकारियों पर इस तरह से बयान देना गैर जरूरी है। क्योंकि मंत्री सरकार में है और अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ना कि इस तरह की बयान बाजी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते 3 सालों से यही हालात बने हुए हैं। अधिकारी ना तो मंत्रियों के सुनते हैं और ना ही जनता की। जनता आज कांग्रेस सरकार की इन सभी नाकामियों से परेशान हो गई है। ऐसे में आज कांग्रेस के मंत्री खुद अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में भी कहा था कि कुछ अधिकारियों को रात के अंधेरे में निपटाया जाएगा। ऐसे में उनके बयान के क्या मतलब निकलते हैं। उसके बारे में भी आज सभी लोगों को पता है। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं कर पाई है। प्रदेश में आपदा एक्ट का बार-बार बहाना दिया जा रहा है और सरकार उसके बावजूद भी जश्न मनाने में जुटी हुई है।

पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा लगातार प्रदेश से कांग्रेस सरकार को हटाने का अभियान चलाए हुए हैं और आगामी समय में भी यह अभियान जारी रहेगा। कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में तो आ गई। लेकिन उसके बाद वह जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी यह ठान लिया है कि जल्द से जल्द कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए। ताकि प्रदेश में बीते 3 सालों से जो विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं। उन्हें दोबारा से गति मिल सके और जनता को भी राहत प्रदान की जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad