साउथ अफ्रीका की किक्रेट टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची ; भारत और साउथ अफ्रीका मे 14 दिसंबर को होगा टी-20 का मुकाबले

Latest News: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक टी-20 मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। कप्तान एडेन मार्करम की अगुवाई में टीम विशेष चार्टर्ड विमान के माध्यम से चंडीगढ़ से […]
Khushi
By : Updated On: 12 Dec 2025 20:25:PM
साउथ अफ्रीका की किक्रेट टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची ; भारत और साउथ अफ्रीका मे 14 दिसंबर को होगा टी-20 का मुकाबले

Latest News: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक टी-20 मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। कप्तान एडेन मार्करम की अगुवाई में टीम विशेष चार्टर्ड विमान के माध्यम से चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंची।

एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का आगमन देखते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। पूरे परिसर को पुलिस बल ने घेर लिया और खिलाड़ियों की लैंडिंग से लेकर होटल तक की हर गतिविधि सुरक्षा घेरे में रही। टीम को एयरपोर्ट से एस्कॉर्ट वाहनों और विशेष बस के साथ एचपीसीए के कंडी स्थित होटल ‘द पवेलियन’ ले जाया गया, जहां उनके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से तैयार की गई थीं।

धर्मशाला में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। क्रिकेट फैंस सड़कों, बाजारों और सोशल मीडिया पर मैच को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। टीम के पहुंचते ही मैच की तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। सुहावने मौसम और सप्ताहांत के कारण यह मुकाबला हाउसफुल रहने की उम्मीद की जा रही है।

धर्मशाला स्टेडियम की खूबसूरती और ऊंचाई पर होने वाले मुकाबले का रोमांच दोनों टीमों के लिए खास होने वाला है। रविवार शाम का यह मुकाबला दर्शकों के लिए क्रिकेट का रोमांचक अनुभव लेकर आएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad