कांगड़ा में सभी प्राइवेट बस टैक्सी, एम्बुलेंस ओर अन्य वाहनों की हड़ताल
कांगड़ा में आज अपनी मांगो को ले कर बस ओर टैक्सी चालक हड़ताल पर हैं। जिला कांगड़ा में 20 से ज्यादा आरटीओ ओर एमवीआई केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जिसके चलते टैक्सी चालकों ओर बस चालकों में भारी रोष है क्यों कि बड़ा भंगाल से ले कर सारे कांग के टैक्सी चालकों ओर बस चालकों के साथ साथ अन्य वाहन चालकों को अपने वाहन की पासिंग के लिए देहरा जाना पड़ रहा है ।
जो कि काफी दूर है और पासिंग के लिए दो दिन तक देहरा में रुकना पड़ रहा है। जिससे वाहन चालक काफी परेशान हो रहे हैं। इसी कारण से जिला कांगड़ा में आज सुबह से ही प्राइवेट बस टैक्सी ओर अन्य कमर्शियल वाहनों के पहिए थम गए हैं. सभी चालक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांगड़ा में अलग अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इनकी मांग है कि जिला कांगड़ा की सभी तहसीलों में एटीसी सेंटर बनाया जाए ताकि गाड़ी की पासिंग के लिए देहरा जाना न पड़े सरकार अगर इनकी मांगों को नहीं मानती है तो प्रदर्शन ओर विशाल रूप धारण करेगा।
हड़ताल का दिख रहा है असर
वहीं धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने भी कहा है कि सरकार को इस फैसले को वापिस लेना चाहिए क्यों कि यह फैसला किसी भी रूप में सही नहीं है