ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ ਲਈ ਵਟਸਐਪ 'ਤੇ ਡੇਲੀਪੋਸਟ ਟੀਵੀ ਚੈਨਲ ਨੂੰ ਫਾਲੋ ਕਰੋ — ਹੁਣੇ ਜੁੜੋ ਅਤੇ ਹਰ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਓ! 👉 ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਭਾਰਤ ਨੇ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੂੰ 6 ਵਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ: ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤੂਫ਼ਾਨੀ ਸੈਂਕੜਾ......ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ 49 ਮੈਂਬਰੀ ਜਥੇ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ......ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲੱਖਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਹੋਈਆਂ ਨਤਮਸਤਕ......ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ OSD ਰਾਜਬੀਰ ਘੁੰਮਣ ਨੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਨੋਟਿਸ......DA ਦੇ ਬਕਾਏ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਸਖ਼ਤ, ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ’ਤੇ 1 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ..........ਫਰਾਂਸ ’ਚ ਮੁੜ ਨੀਲਾਮ ਹੋਇਆ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦਾ ਵਿਰਾਸਤੀ ਫਰਨੀਚਰ, 9 ’ਚੋਂ 7 ਲਾਟ ਵਿਕੇ........ਮੋਗਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ: ਮਾਰੇ ਗਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਸਕਾਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ.......ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ, ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ.....ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਸਾਬਰਮਤੀ ਜੇਲ੍ਹ ਦੇ ਹਾਈ-ਸਿਕਿਓਰਿਟੀ ਬਲਾਕ ’ਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਿਫ਼ਟ.....ਤਾਮਿਲਨਾਡੂ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ’ਚੋਂ 17 ਕੈਦੀ ਫ਼ਰਾਰ.......ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ‘ਆਪ’ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਦੋਸਤ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

श्री गुरु तेग बहादुर से प्रेरणा ले देश व समाज के लिए काम करें : मनोहर लाल

Hind Ki Chadar Marathon: मनोहर लाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। 350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji: केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्री […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
श्री गुरु तेग बहादुर से प्रेरणा ले देश व समाज के लिए काम करें : मनोहर लाल

Hind Ki Chadar Marathon: मनोहर लाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji: केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत से प्रेरणा मिलती है कि हमें समाज, धर्म और देश के लिए काम करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रविवार को करनाल में एनडीआरआई चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित हिंद की चादर मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हजारों नौजवान 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां आयोजित यात्रा इतिहास रच रही है। यह यात्रा केवल दौड़ नहीं बल्कि देश को आजादी कराने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक उत्साह, जज्बा व भावना है। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ो युवाओं ने 21 किमी लंबी व 10 किमी लंबी दौड़ में हिस्सा लिया है और अब लगभग 61 हजार युवक-युवतियां 5 किमी लंबी दौड़ में भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा शीश गंज के स्थान पर श्री गुरू तेग बहादुर का धड़ सिर से अलग कर दिया गया था। उन्होंने गुरू साहब के शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाने की घटना के दौरान हरियाणा की धरती से जुड़े एक बलिदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला के बडख़ालसा गांव के एक नौजवान ने गुरु जी के शीश को मुगल सेना से बचाने के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया।

मैराथन को हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इससे पहले मंत्री की उपस्थिति में ‘हिंद की चादर, तेग बहादुर’ गीत लांच किया गया । इस अवसर पर कीर्तन के अलावा शब्द गायन भी किया गया। मैराथन में शामिल लोगों ने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। उनमें गजब का उत्साह, जोश तथा श्रद्धा व भक्ति भाव था।

इस मौके पर युवाओं ने गटके का भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा मैराथन में भाग लेने के लिए प्रात: 5 बजे ही एनडीआरआई चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को कृपाण व गुरु तेग बहादुर जी का चित्र भेंट किया गया।

इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के भगवानदास कबीरपंथी, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News