टाटा मोटर्स देगी हर महिला क्रिकेटर को Tata Sierra SUV, जानें इस SUV की खासियत और लॉन्च डेट
Tata Sierra SUV Launch: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ICC महिला विश्व कप 2025 जीत लिया है। Tata Motors Passenger Vehicles ने एक खास तोहफे की घोषणा की है।
Tata Motors Gift to Women Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC Women’s World Cup 2025 में इतिहास रच दिया है। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए Tata Motors ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने टीम की हर प्लेयर को अपनी अपकमिंग आइकॉनिक और LEGEND SUV-Tata Sierra गिफ्ट करने की घोषणा की है। आइए इस SUV की खासियत पर नजर डालते हैं।
Women’s Cricket Team का सम्मान करेगी Tata Motors
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 298/7 रन बनाए। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष जैसी स्टार्स ने कमाल की बल्लेबाजी की, जबकि गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 246 पर रोक दिया। इस सफलता के लिए BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया है।
25 नवंबर 2025 को होगी लॉन्च
नई टाटा सिएरा एक मॉडर्न SUV है, जिसे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होने वाला है। इस गिफ्ट से न सिर्फ टीम की जीत का सम्मान किया जा रहा है, बल्कि यह भी दिखाया गया है कि भारत की महिला खिलाड़ियों को अब वो पहचान और सम्मान मिल रहा है जिसकी वे हकदार हैं। Tata Motors Passenger Vehicles के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने कहा कि टीम की यह जीत देश के लिए गर्व का पल है और इसी स्पिरिट को सेलिब्रेट करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
डिजाइन और फीचर्स
टाटा सिएरा का डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न का शानदार ब्लेंड है। बाहर से देखें तो स्क्वेयर्ड-ऑफ बॉडी, रैपअराउंड रियर विंडोज और ब्लैक-आउट हेडलाइट्स इसे यूनिक लुक देते हैं। अंदर का केबिन 5-सीटर है, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन) है।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील विद इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो, टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो-एप्पल कारप्ले सपोर्ट, प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हैं। यह SUV फैमिली ट्रिप्स, एडवेंचर और डेली कम्यूट के लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाली है।
इंजन और परफॉर्मेंस
टाटा सिएरा में पेट्रोल, डीजल और EV ऑप्शन्स मिलेंगे। ICE वर्जन पहले लॉन्च होंगे, EV को बाद में पेश किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल के विकल्प मिल सकते हैं। डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स आप नीचे देख सकते हैं।