IND vs SA वनडे में टीम इंडिया ने बनाए 358, विराट-रुतुराज के शतक ने किया कमाल
IND vs SA ODI: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। रोहित और यशस्वी दोनों ही लय में दिखे। 37.6 ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर एक रन लेकर विराट कोहली अपने शतक तक पहुंचे। उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
India vs South Africa Ranchi ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया है। राहुल 43 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि जडेजा ने 24 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे। लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा। रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे। रोहित ने 14 रन बनाए। 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी ने 22 रन बनाए।
वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था। 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई। कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया। 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है। 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा। गायकवाड़ ने 105 रन बनाए।
विराट कोहली ने रचा इतिहास
37.6 ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर एक रन लेकर विराट कोहली अपने शतक तक पहुंचे। उन्होंने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका 7वां शतक है। वह क्विंटन डी कॉक से आगे निकलते हुए अब भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उनका 84वां इंटरनेशनल और 53वां ओडीआई शतक है।