दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान

Team India squad T20 Series: बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करते […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 03 Dec 2025 18:05:PM
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान

Team India squad T20 Series: बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए गिल चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे।

वहीं हार्दिक पांड्या भी चोट से उबरकर टी20 टीम में वापसी करने में सफल हुए हैं। टीम में दो जीतेश शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह मिली है।

भारतीय टी20 टीम में तकरीबन वही खिलाड़ी हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी। नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

टीम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर हैं। वहीं स्पिन आक्रमण का जिम्मा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे। बुमराह के अलावा टीम में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह मिली है।

ऐसी है टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव(कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad