दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी में आया सुधार, 800 उड़ानों की देरी के बाद ताजा अपडेट आई सामने

Delhi Airport Update: जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह AMSS सिस्टम में आई खराबी की वजह से 800 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। अब उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली एयरपोर्ट की सभी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। Delhi Airport ATC Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 08 Nov 2025 10:25:AM
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी में आया सुधार, 800 उड़ानों की देरी के बाद ताजा अपडेट आई सामने

Delhi Airport Update: जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह AMSS सिस्टम में आई खराबी की वजह से 800 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। अब उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली एयरपोर्ट की सभी उड़ानें पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।

Delhi Airport ATC Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने से फ्लाइटस ऑपरेशन 12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा। 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ीं और 20 को रद्द करना पड़ा। सिस्टम में खराबी सुबह 9 बजे आई थी। रात करीब साढ़े 9 बजे ठीक हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि AMSS सिस्टम एक्टिव है और ठीक से काम कर रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की फ्लाइट प्लानिंग प्रक्रिया को सपोर्ट करने वाला AMSS सिस्टम अब सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। इस तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए ECL की विशेषज्ञ टीम और AAI के कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत की। इसके बाद ऑटोमेटेड ऑपरेशन पूरी तरह बहाल हो गए।

तकनीकी खराबी पर अधिकारियों की सफाई

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह एक तकनीकी समस्याथी, लेकिन किसी भी उड़ान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।जो विमान हवा में थे, वे सामान्य रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दिक्कत केवल उड़ान से पहले के संदेश और योजना प्रक्रिया में आई थी।

तकनीकी खराबी के कारण 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करता है। शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई और कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इस तकनीकी दिक्कत के चलते टर्मिनल 1, 2 और 3 पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा। AMSS सिस्टम में खराबी आने की वजह से न सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ी, बल्कि उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर भी इसका असर देखा गया।

मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अमृतसर और चंडीगढ़ में भी उड़ानों में देरी हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया था, हालांकि बैकलॉग को साफ करने में कुछ समय लगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad