जीरामजी योजना से विकसित भारत का सपना होगा पूरा- अनुराग ठाकुर
Jiramji scheme will boost the rural economy; जीरामजी योजना से विकसित भारत का निर्माण होने के साथ पारदर्शिता बढेगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढावा मिलेगा। यह बात हमीरपुर के होटल हमीर में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कही ।अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीरामजी में ग्रामीण विकास करने को लेकर महात्मा गांधी की सोच ग्राम स्वराज को साकार करने मोदी सरकार ने नए सिरे से काम करना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए एक लाख ग्यारह करोड रूपये खर्च किया है और जीरामजी में बेहतर काम किया जाएगा और जल संरक्षण, आजीविका मिशन के साथ आपदा प्रबंधन के लिए भी काम किया जाएगा। इस अवसरपर विधायक इंदद्रत लखनपाल,आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा भी मौजूद रहे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत में 2047 के सपने का साकार करने के उदेश्य से ही मोदी सरकार ने जीराम जी के माध्यम से विकसित गांव से रास्ता निकलते हुए पिछले सत्र विकसित भारत जीराज जी बिल पेश किया जिसमें जो भारत में गांव के विकास व अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है और अनुमान लगाया जा रहा है कि 7,3 की दर से अर्थवयवस्था बढेगी।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीरामजी में सारे अधिकार पंचायतों को दे दिए गए है। और 90 प्रतिशत केन्द्र सरकार का आएगा और दस प्रतिशत ही राजय सरकारे खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में ज्यादा से एक में 33 हजार करोड खर्च हुआ है लेकिन मोदी सरकार में एक साल में ही एक लाख ग्यारह हजार करोड खर्च किया गया है। उन्हांने कहा कि यूपीए सरकार में दस सालों में दो लाख 13 लाख 220 करोड रूपये जबकि एनडीए आठ लाख 53 हजार 810 करोड रूपये किए गए है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जीरामजी योजना में अब मजदूरों को समय पर पेमेंट मिलेगी और अगर पंचायत गांव में काम नही देती है तो बेरोजारी भता भी दिया जाएगा। उन्होने कहा कि वायोमेट्रिक से हाजरी लगेगी और जीयो टेंिगग की जाएगी। उन्होंने कहा कि गा्रमीण आधारभूत ढंोचे को सुदृझ करने के लिए काम किया जाएगा।