भारतीय नौसेना बनी तीनों सेनाओं की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टीम, दिल्ली पुलिस अव्वल

Indian Navy Best Marching Contingent; राजपथ (कर्तव्य पथ) पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के बाद 26 जनवरी की परेड में शामिल झांकियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित इन अवॉर्ड्स में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मक प्रस्तुति और […]
Jaspreet Singh
By : Published: 29 Jan 2026 17:16:PM
भारतीय नौसेना बनी तीनों सेनाओं की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टीम, दिल्ली पुलिस अव्वल

Indian Navy Best Marching Contingent; राजपथ (कर्तव्य पथ) पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के बाद 26 जनवरी की परेड में शामिल झांकियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित इन अवॉर्ड्स में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मक प्रस्तुति और विषयवस्तु के लिए सम्मानित किया गया।

सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों के परिणाम की घोषणा कर दी गई है-:

तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल – भारतीय नौसेना

CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता- दिल्ली पुलिस

सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित:

शीर्ष तीन झांकियां- महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक), जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य), केरल (जल मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी – संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम – एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार)
विशेष पुरस्कार: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम – 150 वर्ष का स्मरणोत्सव), ‘वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया’ नृत्य समूह

ऑनलाइन पोल में कौन आगे?

बता दें कि सरकार की ओर से MyGov पोर्टल पर सर्वे का आयोजन कर के नागरिकों को उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों के लिए वोट करने की भी अपील की गई थी। इसके परिणाम कुछ इस प्रकार हैं:

तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल – असम रेजिमेंट

CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल- CRPF

शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)- गुजरात (स्वदेशी का मंत्र – आत्मनिर्भरता – स्वतंत्रता: वंदे मातरम), उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति) और राजस्थान (रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर गोल्ड आर्ट (उस्ता कला)

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से सर्वश्रेष्ठ झांकी- स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत की राह पर भारतीय स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाना)

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad