Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਹਲਚਲ: 16 ਮੈਟਰੋ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਦ, ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਏਅਰਲਿਫਟ ਕੀਤੇ 2 ਹਜ਼ਾਰ CRPF ਜਵਾਨ

पंचकूला के तहसीलदार ACB के हत्थे चढ़े, 17 बीघा जमीन की अवैध रजिस्ट्री का आरोप

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील में तैनात तहसीलदार विक्रम सिंगला को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ कराई, जबकि उस जमीन पर पहले से ही कानूनी रोक लगी हुई थी। ACB के मुताबिक, 2017 में […]
Khushi
By : Updated On: 31 Jan 2026 15:50:PM
पंचकूला के तहसीलदार ACB के हत्थे चढ़े, 17 बीघा जमीन की अवैध रजिस्ट्री का आरोप

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील में तैनात तहसीलदार विक्रम सिंगला को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री नियमों के खिलाफ कराई, जबकि उस जमीन पर पहले से ही कानूनी रोक लगी हुई थी।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

ACB के मुताबिक, 2017 में रायपुर रानी तहसील से जुड़े इस मामले में CBI जांच के बाद जमीन पर स्टे (र) लगाया गया था। बावजूद इसके तहसीलदार विक्रम सिंगला ने जमीन के रजिस्ट्री हांसी के बड़ाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर कर दी।

केस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आज तहसीलदार विक्रम सिंगला को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से अपील की जाएगी कि आरोपी तहसीलदार को रिमांड पर दिया जाए। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिमांड के दौरान बड़े अधिकारियों की मिली भगत के बारे में भी जांच की जाएगी।

पंजाब में पिता रह चुके अफसर

ये भी जानकारी मिली है कि विक्रम सिंगला काफी समय से अंबाला और पंचकूला जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात रहे हैं। अंबाला जिले के बाद कालका और अब रायपुररानी तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी मिली है कि सिंगला के पिता पंजाब में बड़े पदों पर रह चुके हैं। अभी सिंगला चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

2022 में RTI का जवाब न देने के आरोप लगे

2022 में जब विक्रम सिंगला कालका में तहसीलदार के पद पर तैनात थे, तब उन पर RTI के तहत मांगी गई जानकारी न देने के आरोप लगे थे। इसके बाद राज्य सूचना आयोग ने इस मामले में आदेश दिए, लेकिन सिंगला ने फिर भी जवाब नहीं दिया। तब आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा कि देरी के लिए क्यों न उन पर प्रतिदिन 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाए। इसके बाद आयोग ने उन्हें तलब किया था।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News