1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 8th Pay Commission पर ले लिया सबसे बड़ा फैसला
Cabinet Meeting: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर कैबिनेट ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है। Eighth Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। पीएम […]
By :
Amritpal Singh
Updated On: 28 Oct 2025 16:09:PM
Cabinet Meeting: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर कैबिनेट ने टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है।
Eighth Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पास कर दिया है। आठवें वेतन आयोग की टीम में चेयरपर्सन, वन पार्ट टाइम मेंबर और मेंबर सेक्रेटरी होंगे। कमीशन को गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें जमा करनी होगी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। वेतन आयोग की सिफारिशें आमतौर पर सरकार द्वारा स्वीकार की जाती हैं।