Banner
Banner

49 लाख के साइबर फ्रॉड में मध्यप्रदेश के तीन आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला/ 14 जून:- पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को 13 जून को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हेंन्यायिक हिरासत […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 14 Jun 2026 18:41:PM
49 लाख के साइबर फ्रॉड में मध्यप्रदेश के तीन आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला/ 14 जून:- पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को 13 जून को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हेंन्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अब भी कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता से शेयर ट्रेडिंग और प्राइमरी ट्रेडिंग अकाउंट के नाम पर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी कर कुल 49.31 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर पहले व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया और बाद में कथित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तथा फर्जी निवेश प्रक्रिया के जरिए बड़ी राशि जमा करवाई गई।

जांच के आधार पर साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैतान, अतुल अहिरवार और साहिब खान के रूप में हुई है। तीनों मध्यप्रदेश के निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को पंचकूला लाकर 5 जून को कोर्ट में पेश पर 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू की। बता दे, पुलिस ने इस मामले में मई माह में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों को 7 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: हमारी जांच में यह भी सामने आया है कि इस साइबर नेटवर्क में अन्य राज्यों के कई संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका हो सकती है। मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साइबर फ्रॉड में कितने बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया तथा इस नेटवर्क का संचालन किन स्तरों पर किया जा रहा था। पुलिस रिमांड समाप्त होने पर दिनांक 13 जून 2026 को तीनों आरोपियों कोअदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा साइबर फ्रॉड से जुड़े आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad