Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪੰਜਾਬ ਭਰ ‘ਚ ਅੱਜ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ-ਕਾਲਜ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜਾਮ.....ਪੰਜਾਬ ‘ਚ CM ਦਫ਼ਤਰ ‘ਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ED ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ....ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲਾ: ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਸਾਂਪਲਾ ਅੱਜ SIT ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਣਗੇ ਪੇਸ਼....ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਵਾਹਨ ਨੇ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਹਾਦਸੇ ਦੀ CCTV ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ....ਅਮਨਦੀਪ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਮਾਸੀ ਦੇ ਪੁੱਤ ਸਣੇ ਦੋ ਨੂੰ ਉਮਰ ਕੈਦ....ਮੋਹਾਲੀ ’ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ, ਤੀਜੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੋਂ ਡਿੱਗੀ ਸਮਾਨ ਚੜ੍ਹਾਉਣ ਵਾਲੀ ਲਿਫਟ; 25 ਸਾਲਾ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦੀ ਮੌਤ....ਨੇਪਾਲ ‘ਚ ਹੜ੍ਹ ਨੇ ਮਚਾਈ ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ, ਮੌਤਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1,243 ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੀ.....ਮੋਹਾਲੀ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਬਾਰਡਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ.....ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਨਾਲ ਅੱਜ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ

हरियाणा की मंडियों से अब तक 28599 किसानों से 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, सबसे अधिक धान की खरीद इस जिले में

Kharif Procurement Season: हरियाणा में अगर जिलेवार धान की बात करें तो अब तक धान की सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है। Paddy Procured in Haryana: खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 48838.72 मीट्रिक टन धान का […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 30 Sep 2025 20:08:PM
हरियाणा की मंडियों से अब तक 28599 किसानों से 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, सबसे अधिक धान की खरीद इस जिले में

Kharif Procurement Season: हरियाणा में अगर जिलेवार धान की बात करें तो अब तक धान की सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

Paddy Procured in Haryana: खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान हरियाणा की मंडियों से 279502.86 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 48838.72 मीट्रिक टन धान का उठान भी मंडियों/खरीद केंद्रों से हो चुका है।

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर के लगभग 28599 किसान भाइयों से धान की खरीद की गई है। यह सभी किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर पंजीकृत हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की विभिन्न मंडियों में इस बार अब तक कुल 408182.41 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। खरीफ खरीद सीजन-2025 के दौरान 22 सितंबर से अब तक धान की सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से की गई है।

विभाग ने अब तक 169427.82 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं हैफेड ने अब तक 82785.87 मीट्रिक धान की खरीद की है। जबकि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 27289.18 मीट्रिक धान की खरीद की गई है।

सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में

उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद 22 सितंबर 2025 से आरम्भ हो हुई है। हरियाणा में अगर जिलेवार धान की बात करें तो अब तक धान की सबसे अधिक धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है।

कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 140592.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और अब तक 113085.78 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। जिले की मंडियों में कुल 10298 पोर्टल पंजीकृत किसानों से 113085.78 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जिले की मंडियों से अब तक 41210.06 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है।

हरियाणा की मंडियों/खरीद केंद्रों में धान की खरीद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News