दिल्ली-मुंबई हाईवे पर दर्दनाक हादसा ,कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

accident on Delhi-Mumbai Highway: टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। Driver Burned alive Car Catches Fire: दिल्ली-मुंबई हाईवे एक बार फिर खूनी सड़क साबित हुआ। गुरुवार सुबह मेवात के मरोड़ा गांव के पास हुए […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 13 Nov 2025 13:14:PM
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर दर्दनाक हादसा ,कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

accident on Delhi-Mumbai Highway: टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Driver Burned alive Car Catches Fire: दिल्ली-मुंबई हाईवे एक बार फिर खूनी सड़क साबित हुआ। गुरुवार सुबह मेवात के मरोड़ा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, अलवर से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार के अंदर जिंदा जला चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतनी तेज़ रफ़्तार में हुआ कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वो कार के अंदर ही जिंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कार सवार की मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि कार में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। मौके से सिर्फ हड्डियाँ बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस कार के नंबर से मृतक के परिजनों की पहचान करने में जुटी है और उन्हें सूचना दी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहनों की वजह से आए दिन यहां मौतें हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad