Banner
Banner

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 15 यात्री झुलसे; खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

Accident on Jaisalmer-Jodhpur Highway: राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई है। हादसे के दौरान बस में 57 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई यात्री झुलस गए हैं। Jaisalmer Jodhpur Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 14 Oct 2025 18:21:PM
जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 15 यात्री झुलसे; खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

Accident on Jaisalmer-Jodhpur Highway: राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई है। हादसे के दौरान बस में 57 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कई यात्री झुलस गए हैं।

Jaisalmer Jodhpur Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। हादसे में 3 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया।

बस में 57 लोग सवार थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मरने वालों की सही संख्‍या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। करीब 40 लोग जख्‍मी हुए हैं जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पुलिस के मुताबिक‍ एक निजी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। चलती बस में अचानक से आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का श्री जवाहिर चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा तत्परता से उपचार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने कहा, जनता से अपील की जाती है कि इस घटना से संबंधित वे किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों 9414801400, 8003101400, 02992-252201 और 02992-255055 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है एवं आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad